मेजा क्षेत्र खानपुर में स्थित बीडी सेंट्रल एकेडमी में आज मंगलवार दोपहर 01:00 के आसपास आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और निदेशक बबिता गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने दौड़, खो-2 और कबड्डी जैसी खेलों में भाग लिया।