मांडर: मांडर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
Mandar, Ranchi | Jun 23, 2024 मांडर थाना क्षेत्र के कंदरी गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील उरांव की मांडर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 20 जून को मांडर के बूढ़ाखुखरा के पास एक बोलेरो से हुई टक्कर के बाद ट्रैक्टर से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।