मांडर: करकट्टा-विश्रामपुर कॉलोनी बैंड खदान में भू धसान से धूल निकलने अंधेरा छाया।
Mandar, Ranchi | Jun 22, 2024 खलारी के करकट्टा विश्रामपुर कॉलोनी स्थित केडीएच खदान के माइनिंग एरिया के बंद हिस्सों में भू-धसान हो गया। खदान की जिस हिस्से में भू धंसान हुआ, वहां से काले धूल और धुआं का गुबार खुले आसमान में उठने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि काला धुआं इतनी तेजी से उठ रहा था मानो पूरे आसमान काला धुआं से भर देगा। आसपास के मकान, दुकान में जमीन पर काला धूल फैल गया।