मोहनिया: कटरा कला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
Mohania, Kaimur | Dec 15, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। दोनों भोजपुर जिले के आकाश और अमित बताए जा रहे हैं