मथुरा: वृन्दावन में धार्मिक यात्रा पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने परिवार संग यमुना पूजन किया और बिहारीजी के दर्शन किए
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला परिवार के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। उन्होंने केसीघाट पर पत्नी अनीता बिड़ला, बेटी दामाद एवं अन्य परिजनों के साथ यमुना महारानी की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह ठा बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। सेवायत गोस्वामियों के सानिध्य मे विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति व देश में मंगल की कामना की।