रमज़ान एवं होली के पर्व के मद्देनजर देवरनिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा देवरनिया सहित ग्राम धर्मपुर,गुनाह हट्टू, कनमन,सिंधौरा,रिछा सहित विभिन्न जगह पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी एवं भारी पुलिस फोर्स के साथ आज दिन में करीब चार बजे भ्रमण किया इस दौरान तमाम लोगों से किसी भी तरह की नई परंपरा नहीं डालने की अपील की गई।