बैरिया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और शांति के माहौल में मनाया गया। शाम करीब 6:30 बजे लोगों ने अपने घरों, आंगनों और छतों पर मिट्टी के दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक पर्व मनाया। दीपों की रौशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा।ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियों को दोगुना किया।