धौज: पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड ने जन्मदिन की पार्टी में कहासुनी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मेवला महाराजपुर किया गिरफ्तार
आरोपी पूर्व के मुकदमों में माननीय अदालत से जमानत पर चल रहा था। जो अब फरीदाबाद अदालत में तारीख में हाजिरी पर आया था। आरोपी के दोस्त का 20 जनवरी को जन्मदिन था जिसकी पार्टी में आरोपी भी गया था, वहा पर आरोपी की पीडित व्यक्ति के साथ किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी। जिसको लेकर आरोपी ने चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर मौके से फरार हो गया था।