उनियारा: उनियारा पुलिस ने वाहनों की जांच में 31 वाहनों के चालान बनाए
Uniara, Tonk | Nov 14, 2025 उनियारा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे टोंक मार्ग पर वाहनों की जांच की। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 31 दोपहिया व चोपहिया वाहनों के चालान बनाए। थानाधिकारी कप्तान सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों की पालना की हिदायत दी।