आरा: बरीसवन गांव से लापता महिला का एक सप्ताह बाद नदी के किनारे से पुलिस ने किया शव को बरामद
Arrah, Bhojpur | Jun 27, 2024 आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई महिला का पुलिस ने शव पिपरा घाट से बरामद किया है। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका बरीसवन गांव के रहने वाले अखिलेश तिवारी की पत्नी सविता देवी बताई जा रही है। इस मामले में मृतक्का के मायके वालों ने हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया है।