आरा: जीरो माइल पर बेलगाम पिकअप ने सड़क पार कर रही रिटायर्ड आर्मी मैन की पत्नी को रौंदा, मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 27, 2024 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर गुरुवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क पार कर रही रिटायर्ड आर्मी मैन की पत्नी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। वही घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।