आरा: आरा के जगदीशपुर, बहुआरा गांव के पास ओवर ब्रिज पर कार और बस की टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए घायल
Arrah, Bhojpur | Jun 27, 2024 आरा के जगदीशपुर, बहुआरा गांव के पास ओवरब्रिज पर कार और बस की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद बस बीच सड़क पर ही पलट गया। जबकि कार के परखच्चे आगे से उड़ गए। इस दुर्घटना में बस व कार पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बचाव व राहत कार्य में पुलिस और स्थानीय ग्रामीण जुटे रहे।