हरदोई: शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन में 133 वाहनों का चालान,2,46,500 का जुर्माना लगाया गया
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2024 पुलिस विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन में 133 वाहनों का चालान हुआ वहीं वाहन स्वामियों पर 2,46,500 का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर शहर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया।