गंधवानी: बिल्दा में पटाखों की दुकानों में आग लगने से घायलों को कलेक्टर ने दी ₹50-50 हजार की आर्थिक मदद, 8 पर केस दर्ज
Gandhwani, Dhar | Oct 18, 2025 ग्राम बिल्दा में बिते दिन शुक्रवार को दोपहर के समय हाट बाजार के दौरान अचानक से पटाखा दुकानों में आग लग जाने से लोगों के घर, दुकान,बाईक जलने के साथ 15 लोग घायल हो गए थे जिसमें 3 लोगों को धार रेफर किया गया था मामले में आज शनिवार को पुलिस थाना गंधवानी से दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधवानी पुलिस ने घटना को लेकर 8 आरोपीयों पर मामला दर्ज किया है।