पांकी विधानसभा क्षेत्र के लेस्लीगंज मौर्या फार्म हाउस में सुरक्षा बल के हवलदार वीरेंद्र कुमार सिंह का भावपूर्ण विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।लगभग छह वर्षों तक उन्होंने अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।विदाई पर उन्हें विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।