चम्पावत: ग्राम पंचायत पुनर्गठन एवं परिसीमन का अंतिम प्रकाशन निर्धारित किया गया, जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी जानकारी
जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि चंपावत क्षेत्र के वर्तमान स्थिति के अनुसार। ग्राम पंचायत पुनर्गठन एवं परिसीमन हेतु दी गई समय सारणी के अनुसार ग्राम पंचायत के पुनर्गठन की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पुनर्गठन से संबंधित प्रस्ताव का प्रकाशन किया गया है। जिसमें सिमल्टा,कांडा, कठाड़ माफी, क्षेत्र पंचायत पाटी, गोलडांडा का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।