नारायणपुर: जामताड़ा में संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित, नारायणपुर से भी हुई भागीदारी
बुधवार को जामताड़ा में कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र से भी भागीदारी हुई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, बीस सूत्री पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी आदि कार्यकर्ता बुधवार सुबह 10:00 बजे नारायणपुर से जामताड़ा के लिए रवाना हुए।