शाजापुर: मक्सी नगर में विराट हिंदू सम्मेलन, 4000 से अधिक लोग शामिल हुए, सामाजिक समरसता महाभोज का आयोजन
मक्सी नगर में 11 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे भगत सिंह बस्ती क्रमांक 3 द्वारा नई आबादी में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 4000 से अधिक हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण एक ही पंडाल के नीचे आयोजित सामाजिक समरसता महाभोज रहा। यह आयोजन बस्ती क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण नई आबादी क्षेत्र, गड़रौली, एबी रोड, गोकुल धाम