आगरा से कानपुर प्राइवेट बस से सप्लाई किया जा रहा 9 कुंतल मिलावटी खोया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार 3:00 बजे जप्त किया है। खाद्य सचल दल की टीम को बस से खोया सप्लाई करने की सूचना मिली थी जिसमें टीम फंजलगंज पहुंचकर वैष्णो धाम बस से आ रहा खोया पकड़ लिया।