वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र में ट्रेलर के टक्कर से शनिवार को 43 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टाइल्स उतार कर वाराणसी की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने गरथमा चौराहे के पास युवक की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।