इंदौर: रीजनल पार्क में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पी रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की, वीडियो आया सामने
Indore, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर के रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां पर बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक शराब पी रहे थे। सूचना मिलने पर बीट के जवान मौके पर पहुंचे तो युवकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी भी युवक की पहचान नहीं हो पाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।