घाघरा: मसरिया डैम नववर्ष में पिकनिक स्पॉट बना, ग्रामीणों ने सड़क और सुरक्षा की मांग की
Ghaghra, Gumla | Dec 21, 2025 घागरा प्रखंड मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर मसरिया डैम क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख पिकनिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से प्रसिद्धि हासिल कर रहा है। खासकर नववर्ष के अवसर पर यहां दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। डैम के चारों ओर फैली हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ी दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।