रजौन व नवादा थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सोमवार की संध्या 5 बजे श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया ।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई ।छठ पर्व के साथ ही सकहारा और सुजालकोरामा गांवों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । भक्ति के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।