भरगामा प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने वाली ब्लॉक कैंपस की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ब्लॉक गेट से लेकर एसएफसी गोदाम तक फैले गहरे गड्ढे न सिर्फ लोगों की आवाजाही बाधित कर रहे हैं, बल्कि हर दिन दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। बदहाल स्थिति के बावजूद प्रशासन की उदासीनता लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर रही है।