कोटा: ग्राम ढनढन से आबकारी विभाग ने 155 लीटर महुआ शराब और 570 किलोग्राम महुआ लहान के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 21, 2025 आबकारी विभाग के टीम ने ग्राम ढनढन में छापामार कार्यवाही की, जहां ग्राम ढनढन निवासी भावेश कुर्रे पिता रमेश कुर्रे अपने घर में अवैध रूप से भट्ठी बनाकर कच्ची शराब बन रहा था। जिसके कब्जे से 155 लीटर महुआ शराब एवं 570 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2 )59 (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।