ब्यौहारी: शहरगढ़ में हाथियों का झुंड फिर दिखा, वन विभाग कर रहा निगरानी, ब्यौहारी वन परिक्षेत्र का मामला
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के शहरगढ़ में फिर हाथियों का झुंड बीती रात देखा गया है। एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि झुंड में लगभग 20 हाथी हैं। जो शहरगढ़ के आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग की चार टीमें हाथियों की निगरानी कर रही है। हाथियों का झुंड सोमवार की सुबह-सुबह 3:00 बजे देखा गया।