जिले में विराट हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक होंगे। इसको लेकर घाटोल मार्ग के सुरपुर मण्डल की बैठक सोमवार शाम 5 बजे श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक मैं सुरपुर मंडल के सुरपुर, भीलवान, भगतपुरा, शाहपुरा,झातला , वनाला, नवापाडा गांव का प्रतिनिधित्व रहा। आगामी 25 जनवरी को होने वाके सम्मेलन को लेकर समितियो का गठन कर रूपरेखा बनाई गई।