हुज़ूर: बिग बॉस में एंट्री के नाम पर डर्मेटोलॉजिस्ट भोपाल के पॉइजन क्लिनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट से ₹10 लाख की हुई ठगी, केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल स्थित पॉइजन क्लिनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता से एक इवेंट कंपनी के डायरेक्टर ने टीवी शो 'बिग बॉस' में एंट्री दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। तय डील 60 लाख में हुई थी, जिसमें डॉक्टर ने 10 लाख एडवांस दिए थे। तीन साल बाद भी एंट्री न होने पर जब डॉक्टर ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कॉल व मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया|