हुज़ूर: भोपाल: श्रवण मास के चौथे सोमवार पर मां वैष्णोधाम मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल स्थित मां वैष्णो धाम आदर्शनव दुर्गा मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा में श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक में 21 लीटर दूध, फल रस, घी, शहद, शकर, दही और भांग का उपयोग हुआ। "हर हर महादेव" के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।