जानसठ: रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज का जलस्तर उफान पर, अत्यधिक जल छोड़ने के बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी
रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास फिर जल का सैलाब देखने को मिला आपको बताते चले पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बरसात और अत्यधिक जल छोड़े जाने के चलते मुजफ्फरनगर गंगा बैराज के हालात देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह पानी का तूफान लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर जल दिखाई दे रहा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया