तारानगर: टीडीयासर सड़क पर साहवा कस्बे में जुगाड़ (फीटर) पलटा, महिला का पैर कटकर हुआ अलग, दुर्घटना में कई लोग हुए घायल
साहवा में टीडीयासर सडक़ पर श्मसान भूमि के पास सडक़ मोड़ पर एक जुगाड़ (फीटर) पलटने से उसमें सवार एक महिला का पैर कट गया व कईयों को मामूली चोटे आई।बनियाला से फीटर में सवार होकर नोहर के नाथ समूदाय का एक घुमंतू मजदूर परिवार साहवा कस्बे के ताल मैदान में अस्थाई डेरा लगाने जा रहा था,तभी श्मसान भूमि के पास टीडियासर जाने वाले सडक़ पर उनका फीटर अनियंत्रित होकर पलट गया।