वारिसलीगंज के बागी बरडीहा हॉल्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान किशुन प्रसाद के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि किशन प्रसाद पैदल घर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया, फिलहाल जख्मी का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है।