हमारी संस्कृति–हमारी पहचान अभियान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव के तहत जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन मंझनपुर स्थित डायट ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी एवं पूर्व विधायक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में लोकगायन, नृत्य, वाद्य यंत्र और नाट्य विधाओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।