बारां: शहर में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ के हालात, चार मूर्ति, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहे पर दुकानों में घुसा पानी
Baran, Baran | Aug 22, 2025 बारां शहर में शुक्रवार सुबह पांच बजे से हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए। चार मूर्ति चौराहे प्रताप चौक, धर्मादा चौराहे पर जलभराव हो गया। दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। चौराहों पर दो फिट पानी जमा होने से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियां पानी भरने की वजह से बंद हो गई ।