गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के संगम कुमार राज्य में छठे और गुड़िया कुमारी आठवें स्थान पर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। इस वर्ष कुल 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए हैं। परीक्षा का कुल परिणाम 81.79 प्रतिशत रहा।गया जिले के संगम कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।