सिरोंज: नगर के प्राइवेट स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चों का यौन शोषण, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Sironj, Vidisha | Jan 24, 2025 विदिशा जिले के सिरोंज में स्कूली बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप एक निजी स्कूल के टीचर पर है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो परिजन तक पहुंचे। जिसके बाद माता-पिता ने बच्चों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था।