झांसी: झांसी पहुंचे बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- अरबों की वक्फ संपत्ति पर कब्जा
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2025 झांसी में भाजपा नेता और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड की तुलना बाबर और औरंगजेब से की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर वक्फ की संपत्ति पर कब्जाने का आरोप लगाया है।