झांसी: बुंदेलखंड सेवा संस्थान की ओर से झांसी में बाल विवाह की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा अभियान, प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2025 बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के झांसी में सहयोगी संगठन बुंदेलखंड सेवा संस्थान की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।