कस्बा: बेगमबाड़ी में नव निर्मित अंकलेश्वर नाथ बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Kasba, Purnia | Mar 29, 2026 विधायक नितेश कुमार सिंह ने की पूजा-अर्चना कस्बा। प्रखंड क्षेत्र के बेगमबाड़ी, वार्ड नंबर 10 में नव निर्मित अंकलेश्वर नाथ बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।