बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता खेताराम जाखड़ के खेत में मंगलवार रात 8:30 बजे आग लग गई । आग लगने के करणों का पता नहीं लग पाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया जो करीब 2 घंटे के बाद में पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।