राजगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “ओपरेन ट्रेस रिटर्न अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आज शुक्रवार की दोपहर 3:00 के लगभग पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित कुमार तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।