झामुमो युवा कार्यकर्ता सह समाजसेवी कौशिक कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को शाम 4 बजे घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान स्थित गेस्ट हाउस में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान कुल 120 महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया गया, जिससे ठंड से राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे.