नईसराय: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खाद वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया, किसान को अपने हाथों से खाद दिया
शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे नई सराय में डबल लॉक गोदाम का शुभारंभ हुआ। खाद वितरण की समीक्षा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं की। केंद्रीय मंत्री ने पीओएस मशीन से खाद वितरण की प्रणाली देखी और स्वयं के हाथों एक किसान को यूरिया खाद का वितरण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, डबल लॉक गोदाम से किसानों को सुविधा मिलेगी।