टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के गजाधरपुर पंचायत की देवशरना गांव के खेत में एक साथ दो समरसेबल पंप सेट की चोरी।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 25, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के देवशरना गांव के दो किसान कुलदीप यादव व प्रदुमन शर्मा के खेत में लगे समरसेबल की चोरी एक साथ हो गई। चोरी हो जाने से दोनों किसानों के समक्ष सिंचाई संकट हो गया। घटना बीती मध्य रात की है। पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी व किसान सलाहकार राजू कुमार ने रविवार को जानकारी दी।