टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के खरौना गांव से एक महिला शराब कारोबारी पकड़ी गई, FIR दर्ज।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 23, 2024 टनकुप्पा पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरौना गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में एक महिला शराब कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा। साथ में घर से भारी मात्रा में महुआ शराब भी बरामद किया गया। पुलिस ने महिला अभियुक्त मारो देवी के उपर एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।