खरगोन शहर के श्री बांके बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। बुधवार शाम 4 बजे नंद गली से श्री बांके बिहारीजी के विग्रह को एक सुसज्जित बग्घी में विराजमान कर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।