पीलीभीत: पुन्नापुर टांडा गांव में मजदूरी पर जा रहे युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा की रहने वाली सुखरानी पत्नी अनिल कश्यप ने बताया कि उसका पति अनिल कश्यप मजदूरी पर जा रहे थे। आरोप है कि नरेश व ओमप्रकाश और आकाश ने रास्ते में घेरकर गालीगलौज करते हुए, सरिया व लाठी डंडों से पिटाई की। चीखपुकार सुनकर गांव के लोगों ने उसको बचाया मामले में पुलिस से शिकायत कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।