झुंझुनू: इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 20 पदक जीतकर लौटे झुंझुनूं के खिलाड़ियों का कलेक्ट्रेट में किया गया सम्मान
झुंझुनूं के खिलाड़ियों ने देहरादून में 4-6 जनवरी 2025 को आयोजित इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राजस्थान कराटे एसोसिएशन के सेक्रेटरी राकेश सैनी ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप (फरवरी, साउथ अफ्रीका) में भाग लेने का मौका मिलेगा।