पूर्णिया पूर्व: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। तथा वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया पुलिस काफी मुस्तैद है।