शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गांव में होली को लेकर फाग गीत गया जा रहा है। फाग गीतों के बोल से गांव गुलजार हो रहा है। शाम ढलने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में चौपाल पर ग्रामीण एक जुट होकर ढोल मंजीरे के साथ फाग गीतों को गाकर होली के जश्न में सारोबार हो रहे हैं। रविवार को शाम करीब 8 बजे कुर्मा गांव में फाग गीत से माहौल गूंज रहा था। शंभूगंज में 4 मार्च को होली है।